सुशांत सिंह राजपूत केस Updates: सिद्धार्थ पिठानी, नीरज समेत चार गवाहों से पूछताछ कर रही सीबीआई की टीम
हाईलाइट
- सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच का आज 6वां दिन
- रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन से आया नया मोड़
- रिया और उसकी फैमली को समन भेज सकती है CBI
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में सीबीआई की जांच का आज (26 अगस्त) 6वां दिन है। मुंबई में सीबीआई की टीम तेज रफ्तार से हर एंगल से केस की जांच में जुटी हुई है। हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।अब तक एजेंसी ने इस मामले से जुड़े कई अहम गवाहों से पूछताछ की है। सीबीआई किसी भी वक्त रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। वहीं अब रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन पर भी फोकस किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: