SSR Case: भड़के बिहार डीजीपी, कहा- क्वारंटीन के नाम पर IPS अधिकारी हाउस अरेस्ट, रिया चक्रवर्ती की भाषा बोल रही मुंबई पुलिस
हाईलाइट
- सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच का मामला
- IPS अधिकारी को क्वारंटीन करने से नाराज बिहार डीजीपी
- डीजीपी बोले- क्वारंटीन के नाम पर IPS अधिकारी हाउस अरेस्ट
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस टीम के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी आईपीएस अधिकारी के साथ ऐसे व्यवहार से खासे नाराज हैं। बिहार डीजीपी ने आरोप लगाया है कि, क्वारंटीन के नाम पर मुंबई पुलिस ने एक आईपीएस अधिकारी को हाउस अरेस्ट किया है। डीजीपी पांडेय ने यह भी कहा कि, मुंबई पुलिस आरोपी रिया चक्रवर्ती की भाषा बोल रही है। पांडेय ने साफ तौर पर कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में बिल्कुल भी सहयोग नहीं दे रही है और उसका यह कृत्य आज पूरा देश देख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: