Boycott: CAIT ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र, कहा- BCCI चाइनीज कंपनी से तोड़े करार, नहीं तो होगा IPL का बहिष्कार
हाईलाइट
- CAIT ने केंद्रीय गृहमंत्री और विदेश मंत्री से IPL दुबई में आयोजित कराने की अनुमति न देने की मांग की
- राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) समेत कई संगठनों ने भी IPL का बायकॉट करने की बात कही है
अखिल भारतीय व्यापारी संघ (CAIT) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध किया है कि, वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन को दुबई में आयोजित कराने की अनुमति न दें। BCCI ने रविवार को हुई अपनी IPL गवर्निग काउंसिल की बैठक में फैसला किया है कि, लीग की टाइटल स्पॉन्सर VIVO ही रहेगी। भारत और चीन के बीच इस समय विवाद चल रहा है, लेकिन यह फैसला कानूनी टीम से सलाह के बाद और प्रायोजक करार को ध्यान में रखकर लिया गया है। वहीं राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) समेत कई संगठन भी IPL का बायकॉट करने की बात कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: