बुलंदशहर: छेड़छाड़ के दौरान हुआ एक्सीडेंट, अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, विपक्ष ने योगी सरकार पर बोला हमला
हाईलाइट
- स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई करती थी सुदीक्षा भाटी
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छात्रा की सड़क हादसे में मौत
- चाचा के साथ मामा के घर औरंगाबाद जाते वक्त हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक होनहार छात्रा मनचलों की हरकतों की वजह से सड़क हादसे का शिकार हो गई। सरकार की तरफ से मिल रही स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई करने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी अपने चाचा के साथ मामा के घर जा रही थी, तभी बुलेट सवार कुछ मनचले पीछा करने लगे। छेड़छाड़ से बचने के दौरान बाइक से छात्रा गिर गई और उसकी मौत हो गई। अब इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर हमला बोला है।
कोई टिप्पणी नहीं: