राजस्थान में सियासी सुलह: गहलोत के 'निकम्मा' पर बोले पायलट- आहत था लेकिन घूंट पीकर रह गया, अब कोई टिप्पणी ठीक नहीं
हाईलाइट
- राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद सचिन पायलट की घर वापसी
- गहलोत की ओर से की गई 'निकम्मा' टिप्पणी पर बोले- मैं आहत था
राजस्थान में सियासी घमासान का दौर अब लगभग खत्म ही हो गया है। बगावी तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। घर वापसी के बाद सचिन पायलट ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, दिल्ली में आकर हमारे साथियों ने काम के कई मुद्दों को उठाया था, पार्टी ने हमारी बात सुनी। अब क्या पद और जिम्मेदारी दी जाएगी, ये पार्टी पर निर्भर करता है। पार्टी ने सभी मुद्दों का हल निकालने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं: