National sports award: नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आज पहली बार वर्चुअल सेरेमनी में दिए जाएंगे नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड
हाईलाइट
- कोरोनावायरस महामारी के कारण इस बार नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड वर्चुअल सेरेमनी में दिए जाएंगे
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंड आज 60 से अधिक एथलीटों और कोचों को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे
कोरोनावायरस महामारी के कारण इस बार नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड वर्चुअल सेरेमनी में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज 60 से अधिक एथलीटों और कोचों को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। ये पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में दिए जाते हैं। लेकिन, ऐसा पहली बार होगा जब नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी नहीं होगी। बल्कि यह अवॉर्ड वर्चुअल सेरेमनी में दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: