ENG VS PAK: पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 131 रन बनाए
हाईलाइट
- इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द
- टॉम बेंटन ने 42 गैंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए थे। क्रिस जॉर्डन 2 और सैम बिलिंग्स 3 रन पर खेल रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई और इसके बाद पिच को कवर्स से ढंक दिया गया। फिर अंपायर्स ने आउट फील्ड ज्यादा गीली होने के कारण मैच रद्द करने का फैसला किया। दोनों देशों के बीच अब दूसरा टी-20 मैनचेस्टर में ही रविवार को खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: