Breaking

IPL-13: कोहली ने RCB के साथ की प्रैक्टिस, फोटो शेयर कर बोले- 5 महीने बाद नेट्स पर उतरा, तो ऐसा लगा जैसे 6 दिन ही हुए हैं

हाईलाइट

  •  विराट कोहली ने RCB के टीम साथियों के साथ शनिवार को पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया
  •  RCB के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने टीम साथियों के साथ प्रैक्टिस की कुछ फोटो शेयर की

IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम साथियों के साथ शनिवार को पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। कोहली ने ट्रेनिंग सेशन के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए हैं। यूएई में क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद बेंगलोर की टीम का यह पहला प्रैक्टिस सेशन था। फ्रेंचाइजी के प्रैक्टिस सेशन के फोटो शेयर करने के एक दिन बाद RCB के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने टीम साथियों के साथ प्रैक्टिस की कुछ फोटो शेयर की। जिसमें कोहली को रनिंग और नेट्स पर बैटिंग का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.