ENGVSPAK T-20 series: दूसरा मैच आज, इंग्लैंड के पास मैनचेस्टर में 5 साल बाद टी-20 जीतने का मौका
हाईलाइट
- इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा
- तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब इंग्लैंड टी-20 सीरीज भी अपने कब्जे में करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड के पास मैनचेस्टर में 5 साल बाद टी-20 मैच जीतने का मौका है।

कोई टिप्पणी नहीं: