India-Nepal talks: भारत-नेपाल के बीच बैठक खत्म, सीमा विवाद के बाद पहली बार हुई बातचीत
हाईलाइट
- सीमा विवाद के बाद पहली बार भारत और नेपाल के बीच बातचीत
- ज्वाइंट ओवरसाइट मैकनिजम के तहत दोनों देशों के बीच वार्ता
सीमा विवाद से बढ़े तनाव के बाद आज (17 अगस्त) पहली बार भारत और नेपाल के बीच राजनयिक वार्ता हुई है। बैठक में में दोनों देशों के विदेश सचिवों ने हिस्सा लिया। दरअसल भारत और नेपाल ने 2016 में ज्वाइंट ओवरसाइट मैकनिजम (Oversight Mechanism) बनाई थी इसी के तहत आज दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है। नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा (Vinay Mohan Kwatra) और नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी (Shanker Das Bairagi) के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। ये दोनों भारत-नेपाल ज्वाइंट ओवरसाइट मैकनिजम के संयुक्त अध्यक्ष भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: