Breaking

Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर, अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज जारी

हाईलाइट

  •  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर
  •  आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में इलाज जारी

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल (Army Research & Referral Hospital) की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी की तबीयत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनकी हालत स्थिर है। अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि, ब्रेन सर्जरी के बाद से प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है। सर्जरी से पहले मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.