Breaking

Meeting: IPL गवर्निग काउंसिल की मिटिंग आज, लीग के फाइनल शेड्यूल और फिक्स्चर पर लिया जाएगा फैसला

हाईलाइट

  •  IPL गवर्निग काउंसिल की मिटिंग में कई अहम मुद्दोंं पर चर्चा की जाएगी
  •  BCCI को यूएई में IPL का आयोजन कराने के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गवर्निग काउंसिल की मीटिंग आज होने वाली है। सभी आठों फ्रेंचाइजियां इस मीटिंग में लिए जाने वाले फैसलों का इंतजार कर रही हैं। ताकि वह यूएई जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें। कोविड-19 के कारण इस साल IPL के 13वें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने पहले ही कह दिया है कि, इस मीटिंग में लीग से संबंधित सभी छोटे-बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं फ्रेंचाइजियों ने कहा है कि, मीटिंग में चार अहम मुद्दे- टूर्नामेंट को लेकर होंगे, वो हैं आधिकारिक पुष्टि और कार्यक्रम, कोरोनावायरस के कारण लागू की जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता और अंत में व्यवस्थात्मक रणनीति जिसमें परिवार को ले जाने पर चर्चा भी शामिल हैं, इन मुद्दो पर फोकस रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.