Coronavirus India: बीते 24 घंटे में मिले 54 हजार से ज्यादा नए केस, 853 मरीजों की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
- बीते 24 घंटे में मिले 54 हजार से ज्यादा केस, 853 मरीजों की मौत
- 17 लाख के पार हुआ भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
भारत में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में 54 हजार 736 नए एक्टिव केस सामने आए हैं। वहीं, 853 मरीजों की मौत हो गई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 17 लाख के पार हो चुके हैं। लगभग 65.48 प्रतिशत संक्रमित यानी 11.1 लाख मरीज सिर्फ जुलाई में सामने आए हैं। पिछले महीने 15 से 31 जुलाई के बीच देश में संक्रमण के 7.32 लाख नए मामले सामने आए हैं। इस महामारी से केवल जुलाई में देश में 19,111 लोग की मौत हुई जो अभी तक संक्रमण से सामने आए मौत के कुल 36,511 मामलों का 52.34 प्रतिशत है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-update-150563

कोई टिप्पणी नहीं: