Breaking

अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि: पीएम मोदी ने किया याद, कहा- मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है

हाईलाइट

  •  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि आज
  •  बीजेपी नेताओं ने किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक और केंद्रीय मंत्री रहे अरुण जेटली की आज पहली पुण्यतिथि (First death anniversary of Arun Jaitley) है। एक साल पहले यानी 2019 में आज ही के दिन जेटली ने दुनिया को अलविदा कहा था। जेटली की पहली पुण्यतिथि पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें याद किया। पीएम ने कहा, मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है। गौरतलब है कि, पिछले साल 24 अगस्त को ही दिल्ली के एम्स में अरुण जेटली का निधन हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.