Coronavirus in India: देश में कुल मामले 31 लाख के पार, अब तक 57 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
हाईलाइट
- 24 घंटे में 61, 408 नए मामले सामने आए, 836 लोगों की मौत
- देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 लाख 6 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 31 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 61 हजार 408 नए मामले सामने आए हैं और 836 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि, एक दिन में 57 हजार 468 मरीज ठीक भी हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: