जम्मू-कश्मीर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, CDS बिपिन रावत और आर्मी चीफ नरवणे भी मौजूद
हाईलाइट
- लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दौरे पर राजनाथ सिंह
- रक्षा मंत्री ने अमरनाथ में की भगवान शिव की आराधना
कश्मीर यात्रा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज (18 जुलाई) बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। अमरनाथ की गुफा में रक्षा मंत्री के साथ सीडीएस बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद रहे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं, वह शुक्रवार को लद्दाख पहुंचे थे। दौरे के दूसरे दिन आज शनिवार को वे अमरनाथ की गुफा में भगवान शिव की आराधना करने पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं: