BCCI एपेक्स काउंसिल मीटिंग: इस साल UAE में होगा IPL, अहमदाबाद में लग सकता है टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप
हाईलाइट
- ICC टी-20 वर्ल्ड कप रद्द हुआ, तो IPL सितंबर-नवंबर विंडो में यूएई में कराया जा सकता है
- अहमदाबाद में बायो सिक्योर एनवायरमेंट में लगाया जा सकता है टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपेक्स काउंसिल की मीटिंग हुई। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें को इसी साल यूएई में कराने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के रद्द होने के बाद ही IPL के बारे में सोचा जा सकता है। ICC की बोर्ड मीटिंग अगले सोमवार को होनी है, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप को रद्द करने पर आधिकारिक फैसला लिया जा सकता है। उसके बाद ही BCCI सितंबर-नवंबर विंडो में यूएई में टूर्नामेंट आयोजित करने के बारे में सोच सकता है। हालांकि यूएई में टूर्नामेंट कराने पर अंतिम फैसला IPL की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में ही लिया जा सकता है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/bcci-apex-council-meeting-ipl-2020-likely-in-uae-among-options-for-indias-training-camp-145404

कोई टिप्पणी नहीं: