Breaking

Tribute: विराट-रोहित समेत खेल जगत के खई खिलाड़ियो ने गलवान वैली के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हाईलाइट

  •  विराट कोहली ने कहा- कोई भी सैनिकों से ज्यादा निस्वार्थ और बहादुर नहीं है, उनको सैल्यूट और उनके प्रति मेरा सम्मान
  •  रोहित ने कहा- हमारे असली हीरो जो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर अपनी जान गंवा देते हैं, उनको मेरा सलाम

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने गलवान वैली में चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। भारतीय सेना के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। वहीं हमले में घायल 4 जवानों की हालत गंभीर है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.