Breaking

कोरोना पर मंथन: आज 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम, केंद्र से नाराज ममता बैठक में नहीं होंगी शामिल

हाईलाइट

  •  कोरोना संकट पर पीएम मोदी का मंथन
  •  आज 15 राज्यों के CM के साथ करेंगे बैठक

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अब पहले से ज्यादा तेज हो गई है। अनलॉक 1.0 के शुरू होने के बाद से प्रतिदिन 9-10 हजार से ज्यादा मरीज पाए जा रहे हैं। अब इस संकट से निपटने की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैराथन बैठक कर रहे हैं। बैठक के दूसरे चरण में पीएम मोदी आज (17 जून) 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। पीएम ने कल यानी मंगलवार को 21 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी। इस दौरान पीएम ने कहा था, कोरोना से हुई किसी की भी मौत असहज करने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.