Breaking

US Work Visa: कोरोना संकट के बीच IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, ट्रंप ने H1-B वीजा का सस्पेंशन बढ़ाया

हाईलाइट

  •  अमेरिका ने H1B, L1 और अन्य वर्क वीजा का सस्पेंशन बढ़ाया
  •  ट्रंप सरकार के इस फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया में विरोध
  •  गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, अमेरिकी नेता तक फैसले के खिलाफ

कोरोना संकट के बीच अमेरिका ने H1-B और L1 समेत अन्य तरह के कामकाजी वीजा का सस्पेंशन इस साल के अंत तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। ट्रंप सरकार के इस फैसले से अमेरिका में काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीयों समेत दुनिया के तमाम आईटी प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका लगा है। महामारी के इस दौर में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लिए गए इस फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाजें उठ रही हैं। आम लोगों से लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, अमेरिकी नेता तक इसका विरोध कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.