Coronil for Corona: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की आयुर्वेदिक दवा 'कोरोनिल', 7 दिन में ठीक होंगे मरीज!
हाईलाइट
- बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की आयुर्वेदिक दवा 'कोरोनिल'
- दवा से कोरोना मरीजों को सात दिन में ठीक करने का दावा
नोवल कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है, लेकिन अबतक इसकी कोई दवा नहीं बनी है। इसी बीच योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी ने दावा किया है कि, उसने महामारी को मात देने वाली दवा तैयार कर ली है। मंगलवार (23 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामदेव ने ऐलान किया कि, आज हमें गर्व है कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई हमने तैयार कर ली है। इस आयुर्वेदिक दवाई का नाम 'कोरोनिल' है।

कोई टिप्पणी नहीं: