शोक: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राजिन्दर गोयल का निधन, कभी नहीं बन पाए टीम इंडिया का हिस्सा
हाईलाइट
- घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे राजिन्दर गोयल का रविवार को 77 की उम्र में निधन
- लेफ्ट आर्म स्पिनर गोयल कभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए
- गोयल ने 24 साल के घरेलू क्रिकेट करियर में हरियाणा के लिए 750 विकेट चटकाए थे
- गोयल के नाम रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 637 विकेट झटके थे
अपने समय में घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे राजिन्दर गोयल का रविवार को निधन हो गया। वह 77 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लेफ्ट आर्म स्पिनर गोयल कभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि, उन्होंने अपने 24 साल के घरेलू क्रिकेट करियर में हरियाणा के लिए 750 विकेट चटकाए थे। हरियाणा के लिए खेलने के अलावा उन्होंने पंजाब और दिल्ली का भी प्रतिनिधित्व किया था। गोयल के नाम रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने रणजी में 637 विकेट झटके। उन्हें 2017 में सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर BCCI समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ranji-trophys-highest-wicket-taker-rajinder-goel-died-never-been-a-part-of-team-india-138451

कोई टिप्पणी नहीं: