मिजोरम: चंफाई में 5.5 तीव्रता का भूकंप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम से बात की
हाईलाइट
- चंफाई में सोमवार सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके
- पीएम ने मिजोरम के सीएम जोरामथंगा से की फोन पर बात
कोरोना संकट के बीच सोमवार सुबह मिजोरम के चंफाई में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र चंफाई जिले में जमीन से 20 किलोमीटर नीचे रहा। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे एक दिन पहले ही यानी रविवार को भी मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: