क्रिकेट पर कोरोना का कहर: इंग्लैंड दौरै से पहले पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी संक्रमित, क्रिकेट साउथ अफ्रीका में 7 पॉजिटिव केस
हाईलाइट
- पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी- हैदर अली, हैरिस राउफ और शादाब खान का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटीव आया
- क्रिकेट साउथ अफ्रीका में 7 केस पॉजिटिव पाए गए हैं, CSA ने देश भर में तकरीबन 100 टेस्ट कराए थे
पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी- हैदर अली, हैरिस राउफ और शादाब खान का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटीव आया है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दी है। PCB ने बताया कि रविवार को रावलपिंडी में टेस्ट किए जाने से पहले तक इन लोगों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम को 28 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है। इंग्लैंड में टीम को 3 मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

कोई टिप्पणी नहीं: