भोपाल: सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत अचानक बिगड़ी, बीजेपी ऑफिस में कार्यक्रम के दौरान हुईं बेहोश
हाईलाइट
- भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत बिगड़ी
- बीजेपी दफ्तर में कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरीं
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) की तबियत आज (23 जून) अचानक बिगड़ गई। वह राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिसके बाद तुरंत उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया। फिलहाल चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: