मप्र राज्यसभा चुनाव LIVE: तीन सीटों के लिए मतदान शुरू, सीएम शिवराज सिंह ने डाला वोट
हाईलाइट
- मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए वोटिंग
- चुनावी मैदान पर कांग्रेस-बीजेपी के दो-दो उम्मीदवार
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आज (19 जून) मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है जोकि शाम 4 बजे तक होगी। चुनाव के नतीजे भी आज ही देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य की तीन सीटों पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया के बीच मुकाबला होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: