Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए केस, 336 की मौत, कुल मामले 3.80 लाख के पार
हाईलाइट
- 24 घंटे में सर्वाधिक 13,586 नए मामले, 336 की मौत
- देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3.80 लाख से ज्यादा
भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.80 लाख के पार पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 13 हजार 586 मरीज मिले हैं और 336 की मौत हुई है। पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 80 हजार 532 हो गई है। अब तक 12 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 4 हजार 711 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 63 हजार 248 सक्रिय मामले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: