लखनऊ: मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए
हाईलाइट
- मप्र के राज्यपाल लालजी टंडल की हालत नाजुक
- लखनऊ के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन
की हालत बिगड़ गई है। लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दरअसल 85 वर्षीय राज्यपाल टंडन की लखनऊ में शनिवार देर रात तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद मेदांता हॉस्पिटल में रात को ही डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा था। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया था, उनकी हालत पहले से बेहतर है। लेकिन सोमवार को टंडन की स्थिति नाजुक हो गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं: