दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ, दिखे कोरोना के लक्षण
हाईलाइट
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ी
- राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) की तबियत बिगड़ गई है। मंगलवार को उन्हें राजधानी के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना के लक्षणों में शामिल है। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सत्येंद्र जैन के जल्द ठीक होने की कामना की है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/city/news/delhi-health-minister-satyendra-jain-admitted-in-hospital-breathing-problem-corona-symptoms-137111

कोई टिप्पणी नहीं: