Breaking

Rural India: पीएम मोदी ने लॉन्च की गरीब कल्याण रोजगार योजना, 6 राज्यों के 116 जिलों को मिलेगा फायदा

 

हाईलाइट

  •  श्रमिकों की बेरोजगारी से निपटने के लिए सरकार का अभियान
  •  प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की गरीब कल्याण रोजगार योजना

कोरोना लॉकडाउन के कारण उपजी श्रमिकों की बेरोजगारी से निपटने और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने खास अभियान शुरू किया है। आज (20 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान नाम की योजना लॉन्च की। इस योजना को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में लॉन्च किया गया, इससे 6 राज्यों के 116 जिलों को लाभ मिलेगा। योजना के डिजिटल शुभारंभ में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.