Breaking

Border dispute: राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने चीन को सरेंडर की भारत की जमीन

हाईलाइट

  •  जवानों की शहादत पर राहुल ने पीएम मोदी को घेरा
  •  राहुल गांधी ने कहा- पीएम चीन के सामने कर चुके हैं सरेंडर
  •  राहुल गांधी ने पूछा- पीएम मोदी बताए भारतीय जवान कहां (जगह) शहीद हुए

भारत-चीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय क्षेत्र की जमीन चीनी आक्रमकता के सामने सरेंडर कर दी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के उस बयान पर सवाल खड़ा किया है, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि न तो वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है। राहुल गांधी ने सवाल पूछा है कि वह जमीन चीन की थी जहां भारतीय जवान शहीद हुए तो हमारे सैनिकों को क्यों मारा गया? उन्हें कहां मारा गया ?

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.