Assam Floods: असम में बाढ़ से हाहाकार, 16 जिलों के 2.53 लाख लोग प्रभावित, नदियां खतरे के निशान से ऊपर
हाईलाइट
- असम में बाढ़ के कारण स्थिति हुई विकराल
- सैकड़ों गांवों में भरा पानी, राहत शिविरों में रह रहे लोग
मानसून के असम पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इस कारण बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। राज्य के 16 जिलों के 704 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 2.53 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। एक और मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सभी जिलों के उपायुक्तों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: