Breaking

Coronavirus in India: देश में कोरोना के मामले 5 लाख के पार, 24 घंटे में मिले सर्वाधिक 18,552 नए मरीज

हाईलाइट

  •  भारत में कोरोना के मामले पांच लाख से ज्यादा
  •  24 घंटे में सर्वाधिक 18,552 नए केस, 384 की मौत

भारत में कोरोना वायरस अब और तेजी से फैल रहा है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान देश में सर्वाधिक 18,552 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह संक्रमण के नए मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो गई है। वहीं एक दिन में 384 लोगों ने जान गंवाई है। जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या 15 हजार 685 हो गई है। अब तक 2 लाख 95 हजार 881 मरीज ठीक हुए हैं। देश में 1 लाख 97 हजार 387 सक्रिय मामले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.