Corona in World: दुनियाभर में 82 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, मौत का आंकड़ा 4.45 लाख के पार
हाईलाइट
- दुनियाभर में कोरोना के मामले 82 लाख 57 हजार के पार
- चार लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। अब तक 82 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार बुधवार सुबह तक दुनियाभर में 82 लाख 57 हजार 535 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 45 हजार 986 लोगों की मौत हुई है। वहीं 43 लाख 6 हजार 748 लोग स्वस्थ हुए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: