Corona in India: पहली बार 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा की मौत, 10974 नए केस, कुल मामले 3.54 लाख के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 10,974 नए केस, 2003 की मौत
- देश में कोरोना के कुल मामले 3.54 लाख के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.54 लाख के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 10 हजार 974 मरीज मिले हैं और 2003 की मौत हुई है। कोरोना से एक दिन में मरने वालों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 54 हजार 65 हो गई है। अब तक 11 हजार 903 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 86 हजार 935 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 55 हजार 227 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: