COVID-19 World: अमेरिका में 24 घंटे में 598 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख 73 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान
हाईलाइट
- अमेरिका में 24 घंटे में कोरोना से 598 लोगों की मौत
- दुनियाभर में 62 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का तांडव लगातार जारी है। अब तक 62 लाख से ज्यादा लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हर दिन हजारों की संख्या में लोगों की जान भी जा रही है। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार सोमवार सुबह तक दुनियाभर में 62 लाख 63 हजार 071 लोग कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वायरस के कारण अब तक 3 लाख 73 हजार 858 लोगों की मौत हुई है जबकि, 28 लाख 46 हजार 527 मरीज इजाल के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.
कोई टिप्पणी नहीं: