Coronavirus India: देश में बढ़ा कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 8,392 नए केस, 230 लोगों की मौत
हाईलाइट
- देश में 24 घंटे में मिले 8392 नए मरीज, 230 की मौत
- अब तक 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित
देश में कोरोना वायरस का कोहराम अब इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इस वायरस से प्रभावित दुनिया के 10 देशों की सूची में भारत अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां अब तक 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 8,392 नए मरीज मिले हैं और 230 की मौत हुई है। जिसके बाद अब देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 90 हजार 535 हो गई है, जिसमें 93 हजार 322 सक्रिय मामले हैं, जबकि 91 हजार 819 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 5394 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: