Corona in India: पहली बार 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए केस, मरीजों की कुल संख्या 4 लाख के करीब
हाईलाइट
- 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए केस, 375 की मौत
- देश में कोरोना के कुल मामले 4 लाख के करीब पहुंचे
भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंच गया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 14 हजार 516 मरीज मिले हैं और 375 की मौत हुई है। पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 95 हजार 48 हो गई है। अब तक 12 हजार 948 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 13 हजार 831 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 68 हजार 269 सक्रिय मामले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: