Breaking

Border Dispute: चीन का दावा- भारतीय सैनिकों ने LAC पार कर चीनी सैनिकों पर किया था हमला

हाईलाइट

  •  सीमा विवाद के बीच चीन का दावा- गलवान घाटी हमारी तरफ
  •  भारतीय सैनिकों ने चीनी सीमा में घुसकर जानलेवा हमला किया

भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से लद्दाख सीमा पर विवाद चल रहा है। बीते दिनों लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए जबकि चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिकों के हताहत होने की खबर है। इस घटना के बाद से देश में चीन का विरोध जारी है। वहीं चीन लगातार यह दावा कर रहा है कि, गलवान घाटी उसके हिस्से में है। इतना ही नहीं चीन अब ये भी कह रहा है कि, भारतीय सैनिकों ने LAC पार की थी और चीनी सैनिकों पर हमला किया। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.