कोविड-19 की उत्पत्ति: ट्रंप का दावा गलत! WHO ने बताया- चीनी लैब से नहीं, बल्कि यहां से आया कोरोना
हाईलाइट
- WHO का दावा- नया कोरोना वायरस प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुआ
- महामारी पर पूरे विश्व को चीनी के अनुभव से सीखना चाहिये
पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा नोवल कोरोना वायरस कहां से आया इसका अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन दुनिया के कई देश इस वायरस की उत्पत्ति के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फिर से दावा किया था कि, उन्हें पूरा विश्वास है कोरोनावायरस की उत्पत्ति चीन की वायरोलॉजी लैब में हुई है। हालांकि चीन इन आरोपों से इनकार करता रहा है। ट्रंप के दावे के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि, यह वायरस चीन की लैब से नहीं बल्कि प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: