Breaking

Covid-19: कोरोना की उत्पत्ति को लेकर घिरा चीन, अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया के बाद अब यूरोपियन कमीशन ने किया स्वतंत्र जांच का समर्थन

हाईलाइट

  •  नोवल कोरोनावायरस से दुनियाभर में 34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं
  •  अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब यूरोपियन कमीशन ने किया स्वतंत्र जांच का समर्थन
  •  उन्होंने चीन से भी इस जांच में सहयोग करने का आग्रह किया

नोवल कोरोनावायरस से दुनियाभर में 34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 2 लाख 40 हजार के करीब लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। इस बीच चीन पर लगातार दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कोरोनावायरस की उत्तपत्ति की स्वतंत्र जांच का समर्थन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने चीन से भी इस जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है। लेयेन ने इस जांच को पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.