Coronavirus in India: देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या पहुंची 63 हजार के करीब, 24 घंटों में 127 लोगों की मौत
हाईलाइट
- भारत में नोवल कोरोना वायरस का प्रकोप थमता दिखाई नहीं दे रहा
- बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3277 नए मरीज मिले
- अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब पहुंच गई
भारत में नोवल कोरोना वायरस का प्रकोप थमता दिखाई नहीं दे रहा है। अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब पहुंच गई है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3277 नए मरीज मिले हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल केस 62 हजार 939 हो गए हैं। इनमें से अब तक 2109 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19358 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 41 हजार 472 है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/total-number-of-coronavirus-cases-in-india-128160

कोई टिप्पणी नहीं: