विवाद: गिलगित-बाल्टिस्तान को मौसम बुलेटिन में शामिल करेने से बौखलाया पाकिस्तान, जानें क्या कहा?
हाईलाइट
- गिलगित-बाल्टिस्तान को IMD के बुलेटिन में शामिल करने से पाकिस्तान बौखला गया
- भारत के इस कदम को पाकिस्तान ने यूएनएससी प्रस्तावों का उल्लंघन बताया
- पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को खारिज कर दिया
गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अपने बुलेटिन में शामिल करने से पाकिस्तान बौखला गया है। भारत के इस कदम को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) प्रस्तावों का उल्लंघन बताते हुए खारिज कर दिया है। हालांकि जब पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने की बात कही थी उसी समय भारत ने दो टूक कह दिया था कि पाकिस्तान उन इलाकों पर अपना हक ना जताए, जिन पर उसने अवैध तरीकों से और जबरन कब्जा कर लिया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/pakistan-rejects-imds-inclusion-of-pok-gilgit-baltistan-127970

कोई टिप्पणी नहीं: