सम्मान: फेड कप हर्ट अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं सानिया, ईनामी राशि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दान दी
हाईलाइट
- सानिया मिर्जा सोमवार को फेड कप हर्ट अवॉर्ड से सम्मानित
- सानिया यह अवॉर्ड जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं
- सानिया ने अवॉर्ड से मिली ईनामी राशि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दान दी
भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सोमवार को फेड कप हर्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सानिया यह अवॉर्ड जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। सानिया को इंडोनेशिया की प्रिस्का मेडेलिन नयुग्रोहो के साथ एशिया/ओसनिया जोन से नामांकित किया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं: