विवाद: भारत से दवा के इंपोर्ट पर पाक में बवाल, दवा निर्माताओं ने कहा- आयात रोका को लोगों को भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
हाईलाइट
- पाकिस्तान में 'जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में भारत से आम दवाओं के इंपोर्ट का घोटाला
- दवा निर्माताओं ने कहा- आयात रोका को लोगों को भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
- आंतरिक मामलों के सलाहकार बैरिस्टर शहजाद अकबर कर रहें मामले की जांच
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 'जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में भारत से आम दवाओं के इंपोर्ट के अरबों रुपये के घोटाले' का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से जीवनरक्षक दवाओं के आयात के संबंध में अनुमति के दुरुपयोग की जांच की जिम्मेदारी आंतरिक मामलों के सलाहकार बैरिस्टर शहजाद अकबर को सौंपी है। हालांकि पाकिस्तान के दवा निर्माताओं ने दावा किया है कि संघीय कैबिनेट को भारत से दवाओं और उसके कच्चे माल के आयात के बारे में गुमराह किया जा रहा है। द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार दवा निर्माताओं ने कहा, 'इस समय केवल आवश्यक और महत्वपूर्ण दवाओं को पड़ोसी राज्य से आयात किया जा रहा। इसकी कमी के परिणाम पाकिस्तान के लोगों के लिए गंभीर हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: