Breaking

India-US: संकट के बीच ट्रंप ने निभाई दोस्ती, भारत को वेंटिलेटर्स देने का ऐलान, कहा- मिलकर कोरोना को हराएंगे

हाईलाइट

  •  ट्रंप का दावा- इस साल के अंत विकसित कर ली जाएगी कोरोना की वैक्सीन
  •  राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है अमेरिका

कोरोनावायरस पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है जहां 88 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से दोस्ती निभाते हुए ऐलान किया है कि US भारत को वेंटिलेटर्स देगा और मिलकर कोरोना को हराएगा। बता दें कि कोरोना वायरस दुनिया के 213 देशों तक फैल चुका है। अब तक 46 लाख 24 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.