Breaking

Coronavirus in India: 24 घंटे में 3970 नए केस और 103 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 86 हजार के करीब

हाईलाइट

  •  भारत में पिछले 24 घंटे में 3970 नए केस और 103 की मौत
  •  देश में अब तक कोरोना से 85 हजार 940 लोग हुए संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 86 हजार के करीब पहुंच गया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,970 नए मरीज पाए गए हैं और 103 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 85 हजार 940 हो गए हैं। इनमें से अब तक 2752 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 हजार 153 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 53 हजार 35 एक्टिव केस हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.