Coronavirus India: देश में कुल मामले 50 हजार के करीब, अब तक 1,694 लोगों की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोना के कुल मामले 50 हजार के करीब
- देश में अब तक 1694 की मौत, 14,182 लोग हुए ठीक
भारत में नोवल कोरोना वायरस के कुल मामले 50 हजार के करीब पहुंच गए हैं। बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोविड-19 के 49 हजार 391 केस सामने आए हैं। इनमें से 1,694 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14,182 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: