US Corona Crisis: ट्रंप ने दिए शटडाउन खोलने के संकेत, कहा- अब काम पर लौटने का वक्त
हाईलाइट
- डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के लोगों को बताया वॉरियर्स
- राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अब काम पर लौटने का वक्त है
नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) के संक्रमण से सबसे ज्यादा बुरा हाल अमेरिका (America) का है। वायरस के कारण यहां हर दिन हजारों लोगों की जान जा रही है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने देश को कोरोना से सुरक्षित बताते हुए शटडाउन खोलने के संकेत दिए हैं। बुधवार को ट्रंप ने कहा- अमेरिका कोरोना के दूसरे चरण में पहुंच गया है, जो कि सेफ है। अब हमारा देश कोरोना से जंग के दूसरे स्टेज यानी सुरक्षित और देश को फिर से वापस खोलने के चरण में है।

कोई टिप्पणी नहीं: