Economic Package: वित्त मंत्री बताएंगी इकोनॉमिक पैकेज का आखिरी ब्रेकअप, इन्फ्रास्ट्रक्चर और पीएसयू से जुड़े ऐलान संभव
हाईलाइट
- इकोनॉमिक पैकेज का पांचवां और आखिरी ब्रेकअप वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बताएंगी
- वित्त मंत्री शाम 4 बजे की जगह आज सुबह 11 बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी
- इकोनॉमिक पैकेज में से अब तक करीब 18 लाख 66 हजार करोड़ रुपए के ऐलान हो चुके हैं
कोरोना महामारी के संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से घोषित किए गए 20 लाख करोड़ के पैकेज का पांचवां और आखिरी ब्रेकअप वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बताएंगी। पिछली चार प्रेस कॉन्फ्रेंस वित्त मंत्री ने शाम 4 बजे की थी लेकिन आज सुबह 11 बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज में से अब तक करीब 18 लाख 66 हजार करोड़ रुपए के ऐलान हो चुके हैं। शनिवार को चौथी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने 8 सेक्टर- कोयला, खनिज, रक्षा उत्पादन, एयर स्पेस मैनेजमेंट, एयरपोर्ट्स, मेंटेनेंस एंड ओवरहॉल, केंद्र शासित प्रदेशों में पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियां, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा से जुड़े ऐलान किए। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकारी कंपनियों से जुड़े ऐलान हो सकते हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/nirmala-sitharaman-announce-5th-and-final-tranche-of-economic-package-129924
कोई टिप्पणी नहीं: